SAHARSA जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीजी का आज सहरसा आगमन, महिषी के उग्रतारा पीठ में करेंगे यज्ञ

आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञान की नगरी सहरसा आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है.

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :

आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञान की नगरी सहरसा आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है. श्री कांची कामकोटि पीठम, कांचीपुरम के पीठाधिपति जगद्गुरु पूज्यश्री शंकराचार्य स्वामीजी अपनी पावन यात्रा के क्रम में आज सहरसा पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.जानकारी के अनुसार, स्वामीजी महिषी स्थित प्रसिद्ध उग्रतारा पीठ में विशेष यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान करेंगे. यह कार्यक्रम क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी बढ़ाने वाला माना जा रहा है. स्वामीजी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं. स्वामीजी के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >