मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जुटेगी भीड़
कहरा : प्रत्येक वर्ष माघ शुल्क सप्तमी को अचला सप्तमी के अवसर पर सूर्य की पूजा -अर्चना का महत्व है. इस वर्ष भी रविवार को अचला सप्तमी के अवसर पर सुबह स्नान कर अर्द्ध दे सूर्य की पूजा-अर्चना की जायेगी. सूर्य उपासक अपने नजदीक के सूर्य मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की जायेगी. क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कन्दाहा में सूर्य उपासकों की भीड़ रहेगी.
मंदिर के पूजारियों द्वारा आज के दिन भी पूजा-अर्चना कर सूर्य की आराधना करेंगे. बनगांव के पंडित सुभाष चंद्र झा ने बताया कि माघ शुल्क सप्तमी को ही सूर्य का उद्भाव हुआ था. इसलिए माघ सप्तमी के दिन प्रात स्नान कर अर्ध्य देकर उपवास रखने से साल भर के रविव्रत रखने के समान फल मिलता है इसलिए अचला सप्तमी में सूर्य की आराधना का महत्व है.
