हादसे में युवक की मौत

हादसे में युवक की मौतबसनही थाना के अतलखा-मधेपुरा मार्ग पर की घटनाएक घायलपिकअप वैन व बाइक की टक्कर घटनास्थल पर ही हो गयी युवक की मौत, एक जूझ रहा मौत सेआक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों बाधित किया यातायातफोटो – जाम 11 – शव के साथ सड़क जाम करते ग्रामीणप्रतिनिधि, सोनवर्षाराजबसनही थाना क्षेत्र के अतलखा-मधेपुरा मुख्य मार्ग […]

हादसे में युवक की मौतबसनही थाना के अतलखा-मधेपुरा मार्ग पर की घटनाएक घायलपिकअप वैन व बाइक की टक्कर घटनास्थल पर ही हो गयी युवक की मौत, एक जूझ रहा मौत सेआक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों बाधित किया यातायातफोटो – जाम 11 – शव के साथ सड़क जाम करते ग्रामीणप्रतिनिधि, सोनवर्षाराजबसनही थाना क्षेत्र के अतलखा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर मध्य विद्यालय मंगुवार के समक्ष बुधवार की सुबह पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. वह सदर अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को घटनास्थल पर रख कर यातायात को घंटों बाधित कर दिया. रिश्तेदार के घर जा रहा था नंदनबड़सम गांव निवासी पृथ्वी स्वर्णकार का 20 वर्षीय पुत्र नंदन स्वर्णकार अपने भांजा सिमरी बख्तियारपुर निवासी दीपक स्वर्णकार के साथ अपनी बाइक से बसनही स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था. मंगुवार स्थित मध्य विद्यालय के पास एक पिकअप वैन से सीधी टक्कर हो गयी. इसमें नंदन स्वर्णकार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दीपक स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ यातायात को अवरुद्ध कर दिया. सूचना मिलते ही सीओ रामअवतार यादव, सिमरी बख्तियारपुर के इंस्पेक्टर रामकिशोर शरण, सोनवर्षा थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह, बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक दलबल के साथ पहुंच कर मामले को सुलझाने में लग गये. सीओ ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद यातायात को बहाल किया जा सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद बसनही थाना पुलिस ने पिकअप वैन के चालक गिरधारी साह को गिरफ्तार कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >