पठानकोट के शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि भाजपा व्यावसायिक मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजनशंकर चौक पर कैंडल जला शहीदों को किया यादप्रतिनिधि, सहरसा नगरबुधवार को शंकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यवसाय मंच के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह के नेतृत्व में कैंडल जला पठानकोट के शहीदों को नमन किया. कार्यकर्ताओं द्वारा देश की रक्षा के लिए शहीद सपूतों के सम्मान में मौन रख उनके कार्यों का अनुसरण करने का संकल्प दोहराया. जिलाध्यक्ष श्री साह ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से पीठ में खंजर घोंपता आया है. आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान के सर्वनाश का कारण भी बनेगा. व्यवसाय मंच के क्षेत्रीय प्रभारी सुधीर राजहंस ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार है, हमारे जांबाज देश के दुश्मनों को जवाब देने में सक्षम है. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जायेगी. मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार झा, प्रो संजय वशिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, नवनीत सिंह, राजेश सिंह, अनोज कुमार बबन, युगल किशोर भीमसेरिया, मंच के उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष कुश मोदी, रमण साह, लाल बहादुर साह, अमन सिंह, शक्ति गुप्ता, अशोक साह, रंजीत चौधरी, महताब आरिफ, मुन्ना भगत आदि मौजूद थे. फोटो- शहीद 13- शंकर चौक पर कैंडल जलाते भाजपा कार्यकर्ता
पठानकोट के शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पठानकोट के शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि भाजपा व्यावसायिक मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजनशंकर चौक पर कैंडल जला शहीदों को किया यादप्रतिनिधि, सहरसा नगरबुधवार को शंकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यवसाय मंच के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह के नेतृत्व में कैंडल जला पठानकोट के शहीदों को नमन किया. कार्यकर्ताओं द्वारा देश […]
