तीन बाइक चोर गिरफ्तार

तीन बाइक चोर गिरफ्तार सहरसा सिटी. सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को मत्स्यगंधा से गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नंदलाली निवासी पप्पू कुमार, बिट्टु कुमार, अगवानपुर निवासी विपिन कुमार को 48 सौ रुपये व पांच मोबाइल के साथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि […]

तीन बाइक चोर गिरफ्तार सहरसा सिटी. सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को मत्स्यगंधा से गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नंदलाली निवासी पप्पू कुमार, बिट्टु कुमार, अगवानपुर निवासी विपिन कुमार को 48 सौ रुपये व पांच मोबाइल के साथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालय से बीते दो जनवरी को घोघसम सिमरी बख्तियारपुर निवासी प्रदीप कुमार की बाइक चोरी हुई थी. उन्होंने नंदलाली निवासी पप्पू कुमार, बिट्टु कुमार, अगवानपुर निवासी विपिन कुमार, गंगजला निवासी संजय सिंह, दौरमा निवासी अंशु साह पर बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया था. —————–क्लर्क के घर लगी आग सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर में बीएसएस कॉलेज में पदस्थापित रवि रंजन के घर आग लग गयी. आगजनी में टीवी, वीआईपी, पंखा व नगदी जल गयी. पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना सदर थाना को दे दी गयी है. ————–एटीएम तोड़ने को लेकर मामला दर्ज सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक स्थित एसबीआइ एटीएम तोड़ने को लेकर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में एनसीआर के जोनल कॉर्डिनेटर राजेश शर्मा ने अज्ञात लोगों पर एटीएम को क्षतिग्रस्त करने व सामान चोरी का आरोप लगाया है. ——-गोली चलने की उड़ी अपवाह सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार में बुधवार को गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नया बाजार पहुंचे . लेकिन स्थानीय लोगों ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह अफवाह थी. ————-अनाधिकृत भवन से भी होगी टैक्स की वसूली सहरसा सिटी. यदि आप शहर में कहीं घर बना कर रह रहे हैं, तो सावधान हो जाइये. नगर परिषद अपने क्षेत्र के अनाधिकृृत भवन से भी होल्डिंग टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है. नप ने इसके लिये कवायद शुरू कर दी है. कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम ने सभी कर्मचारियों को ऐसे भवनों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र जारी कर सरकारी जमीन व गैर सरकारी भूमि पर बने सभी अनाधिकृत व अनुमोदित भवनों का मूलयांकन करने संबंधी निर्देश दिया है. मालूम हो कि आज तक ऐसे भवनों से होल्डिंग टैक्स नहीं लिया जाता था. विभागीय पत्र में नगर निकाय ऐसे भवनों को किसी भी तरह की कानूनी हैसियत प्रदान नहीं करेगा. और ना ही उन्हे कानूनी अधिकार दिया जाएगा. जिससे कि वह उस भूमि पर अपना स्वामित्व जता सके. नप ऐसे भवनों से बिहार नप सम्पति नियमावली के तहत कर की वसूली करेगा. विभाग का मानना है कि ऐसे जमीन पर बसे लोगों को अपनी सेवा प्रदान करता है और खर्च का वहन करता है. जिसके एवज में होल्डिंग टैक्स की वसूली करेगा. कर नहीं देने की स्थिति में विभाग कार्रवाई करेगा. ————नप सख्ती से वसूलेगी बकाया कर सहरसा सिटी. नप क्षेत्र अंतर्गत होटल, रेस्टोरेंट, क्लीनिक व निजी अस्पताल से होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर सख्त है. कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम ने बताया कि सरकारी भवनों से कर वसूला जायेगा. इसके लिये सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी को सख्त आदेश जारी कर कर भुगतान करने को लेकर कहा गया है. कर भुगतान नही होने पर संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. चेतावनी के बावजूद कर चुकता नहीं करने वाले विभाग व बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर इश्तिहार देने की बात कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जायेगी. ———नप देगा दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंससहरसा सिटी. नप की मंजूरी के बिना शहरी क्षेत्र में अब कोई भी दुकान खोलना मुश्किल होगा. दुकानदारों को दुकान खोलने से पहले नप से ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी है. इसके लिये नप ने दुकानों का सर्वे शुरू कर दिया है. गैर पंजीकृत दुकानदारों को नोटिस भेजे जाने की कवायद भी शुरू कर दी गयी है. नोटिस के बावजूद पंजीकृत नही कराने वालों के विरूद्व नप जुर्माना के साथ वसूली करेगी. नप अधिनियम के तहत दुकान को सील भी करेगी. ———-शरद का क्षेत्रीय दौरा 16 से सहरसा सिटी. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव 16 जनवरी को अपने आठ दिवसीय दौरा पर सहरसा पहुंचेंगे. जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया ने बताया कि 16 जनवरी को 11 बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे. जहां से जिला अतिथिगृह जायेंगे. एक बजे प्रेसवार्ता व 4 बजे सहरसा से मधेपुरा के लिये प्रस्थान करेंगे. 17 से 22 जनवरी तक पार्टी कार्यक्रम व राज्यसभा मद से योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. 23 जनवरी को पटना के लिये विदा होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >