महिला को जहर खिला मार डाला

सोनवर्षा राज (सहरसा) : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा के चबियारी टोला वार्ड नंबर-13 में रविवार रात एक महिला को जहर खिलाकर मार दिया गया तथा सोमवार को आनन-फानन उसका शव जला दिया. बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव निवासी नंदलाल मुखिया की 25 वर्षीया पुत्री सोबिया की शादी दो वर्ष पूर्व सोनवर्षा निवासी राजकुमार […]

सोनवर्षा राज (सहरसा) : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा के चबियारी टोला वार्ड नंबर-13 में रविवार रात एक महिला को जहर खिलाकर मार दिया गया तथा सोमवार को आनन-फानन उसका शव जला दिया. बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव निवासी नंदलाल मुखिया की 25 वर्षीया पुत्री सोबिया की शादी दो वर्ष पूर्व सोनवर्षा निवासी राजकुमार मुखिया के साथ हुई थी.

इससे आठ-नौ माह का एक लड़का भी है. सोमवार की सुबह मृतका के पिता को एक अंजान आदमी ने फोन पर कहा कि तुम्हारी लड़की की तबियत खराब है. वह जब भाग कर अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी तथ शव के मुंह से झाग निकल रहा था.

चिता को जलता छोड़ भागे : नंदलाल मुखिया ने पुलिस को बुलाने थाना पहुंचे. स्थानीय थाना को घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ विलंब हुई. इसी बीच मृतका के ससुराल पक्ष ने शव को आग के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >