तीन साल से देख रहे एयर टैक्सी में उड़ने का सपना

तीन साल से देख रहे एयर टैक्सी में उड़ने का सपना तत्कालीन विधायक व जिला प्रशासन के साथ स्प्रिट एयर बंगलुरू के प्रतिनिधियों ने किया था एयरपोर्ट का निरीक्षण अब कोई नहीं दे रहा ध्यान, ठंडे बस्ते में पड़ी है योजनाप्रतिनिधि, सहरसा सदर कोसी वासियों को सहरसा से पटना व दिल्ली एयर टैक्सी की सुविधा […]

तीन साल से देख रहे एयर टैक्सी में उड़ने का सपना तत्कालीन विधायक व जिला प्रशासन के साथ स्प्रिट एयर बंगलुरू के प्रतिनिधियों ने किया था एयरपोर्ट का निरीक्षण अब कोई नहीं दे रहा ध्यान, ठंडे बस्ते में पड़ी है योजनाप्रतिनिधि, सहरसा सदर कोसी वासियों को सहरसा से पटना व दिल्ली एयर टैक्सी की सुविधा तीन साल बाद भी नहीं मिल पायी है. पूर्णिया से एयर टैक्सी विमान की सेवा शुरू होने की घोषणा के बाद सहरसा से भी इसे शुरू करने की कवायद की गयी थी. पूर्णिया से एयर टैक्सी विमान सेवा शुरू करने वाली बंगलुरू की प्राइवेट कंपनी स्प्रिट एयर एंड डीटीडीएस टूर एंड ट्रेवल्स प्लानर के प्रतिनिधियों द्वारा इस सेवा को बहाल करने के लिये 23 नवंबर 2012 को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था. तत्कालीन स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन व जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण करते कंपनी के जमशेदपुर एयरपोर्ट मैनेजर सचिन प्रसाद व संदीप सिन्हा ने बताया था कि छोटे विमान की उड़ान के लिये एयरपोर्ट की जो मानक क्षमता होनी चाहिए, वे सभी यहां उपलब्ध हैं. जिसके बाद एयरपोर्ट को क्लीन बनाने के लिये मरम्मत कार्य पूरा किया गया था. हवाई अड्डा के अंदर यात्री शेड का भी निर्माण करवाने की बात कही गयी थी. लेकिन उड़ान की सेवा तीन साल बीत जाने के बाद भी बहाल नहीं हो पायी. सहरसा से सरकारी विमान सेवा शुरू करने के लिये तत्कालीन विधायक डॉ रंजन ने अपने स्तर से सरकार को पत्र भी लिखा था. जिसके जबाव में जिलाधिकारी व विधायक को पत्र भेज कर इस प्रक्रिया में आगे की कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिखा गया. पूर्णिया में सेवा शुरू करने के बाद कंपनी ने सहरसा को सिटी टाउन कोलकात्ता व पटना से जोड़ने के लिये विशेष तौर पर एयरपोर्ट के निरीक्षण के लिये टीम भेजी थी. कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सेवा शुरू हो जाने के बाद 20 मिनट में सहरसा से पटना व पौने दो घंटे में कोलकात्ता की दूरी तय कर सकते हैं. उन्होंने कहा था कि सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों के रिस्पॉन्स को देखते टाटा व दिल्ली के लिये भी विमान सेवा निकट भविष्य में शुरू की जा सकती है. लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह सेवा शुरू नहीं हो पायी है. इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने वाले विनोबा भावे आश्रम ट्रस्ट के सचिव दिवाकर सिंह का कहना है कि सहरसा से यह सेवा शुरू होने के बाद न सिर्फ लोगों का इसे सहयोग मिलेगा, बल्कि सहरसा का नाम भी आधुनिकता के साथ जुड़ना शुरू हो जाायेगा. फोटो- हवाई 4 – शहर स्थित हवाई अड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >