सर्पदंश से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

सर्पदंश से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 28 स्थित ठाकुरबाड़ी गली में रविवार की रात एक हृदयविदारक घटना में 7 वर्षीय कृष्णा कुमार की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृतक की पहचान संजय पोद्दार के पुत्र के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना घर के पास उस वक्त हुई जब कृष्णा खेल रहा था. उसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया. परिजन तुरंत उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां समय पर न तो आवश्यक उपचार मिला और न ही जीवन रक्षक दवाएं मिली. बच्चे की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. सहरसा सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया. कृष्णा अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. उसके पिता संजय पोद्दार रेल में पेड़ा बेचकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं. बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. परिजन���ं ने अनुमंडलीय अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >