जनता दरबार में आये 7 मामले, 4 का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में आये 7 मामले, 4 का हुआ निष्पादन

सलखुआ . सरकारी नियमानुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया. जहां थानाध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में सीओ के द्वारा प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारी सुनील गावस्कर, संदीप कुमार की मौजूदगी में लगे इस जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधित 07 में 04 मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान अंचल क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के लोगों के द्वारा दर्ज कुल सात मामले में चार भूमि विवाद की बारी-बारी से सुनवाई की गयी. इस दौरान दोनों पक्षों की बातों को सुनकर व साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत जमीनी कागजात के अवलोकन के बाद सभी चारों विवादों का निष्पादन किया गया. आपसी सुलह समझौता के बाद निर्णय दिए जाने से दोनों सहमति व्यक्त करते हुए खुश नजर आये. बताते चलें कि विभागीय दिशा-निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सलखुआ थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किया जाता है. जहां जमीन से संबंधित विवादित को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निष्पादन किया जाता है. ताकि लोगों को कोर्ट कचहरी का चक्कर न लगाना पड़े एवं आसानी से इन समस्याओं का निपटारा हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >