पूजा करने गयी छात्रा का मत्स्यगंधा से अपहरण

पूजा करने गयी छात्रा का मत्स्यगंधा से अपहरण सदर थाना क्षेत्र की घटना सहरसा सिटी . सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा मंदिर पूजा करने गयी बलवाहाट की एक युवती के अपहरण का एक मामला प्रकाश में आया है. आवेदन में पीड़ित पिता ने कहा कि बीते सात जनवरी को अपनी पुत्री को उसके नानी के […]

पूजा करने गयी छात्रा का मत्स्यगंधा से अपहरण सदर थाना क्षेत्र की घटना सहरसा सिटी . सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा मंदिर पूजा करने गयी बलवाहाट की एक युवती के अपहरण का एक मामला प्रकाश में आया है. आवेदन में पीड़ित पिता ने कहा कि बीते सात जनवरी को अपनी पुत्री को उसके नानी के घर कोसी चौक लेकर आया था. आठ जनवरी को पुत्री पूजा करने मत्स्यगंधा स्थित रक्तकाली मंदिर गयी थी. 10 बजे तक वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली. युवती आइएससी की छात्रा है. उन्होंने चपरांव टोला बलवाहाट निवासी श्याम किशोर शर्मा, कमल किशोर शर्मा, इंद्रदेव शर्मा सहित अज्ञात पर शादी की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >