एसडीओ ने लिया उग्रतारा महोत्सव स्थल का जायजा कार्य एजेंसी को काम में तेजी लाने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, महिषी 14 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर प्रशासनिक पहल शुरू हो गयी है. सदर अनुमंडलाधिकारी जहांगीर आलम, भूमि विकास पदाधिकारी जयनारायण सिंह के साथ महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान, मंडनधाम स्थित सेमिनार स्थल का जायजा लेते पंडाल निर्माता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. महोत्सव स्थल पर पूर्व में निर्मित पक्की मंच का ऊंचीकरण व सेमिनार मंच में मिट्टी भराई कर समतलीकरण करने सहित महिषी-सहरसा मुख्य सड़क से महोत्सव स्थल तक लाने वाली सड़क की खाई में मिट्टी भरवाने का निर्देश दिया. स्थानीय लोगों ने मिथिलांचल की संस्कृति व जनभावनाओं की पूर्ति के लिए मैथिली गायक कुंजबिहारी को आमंत्रित किये जाने की मांग की. अनुमंडलाधिकारी री आलम ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस संदर्भ में आज ही जिलाधिकारी से बात कर उचित पहल का आग्रह करेंगे. इस मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, पवन चौधरी, मुखिया गणेश बढ़ई, अक्षय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. फोटो- एसडीओ 22- मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सदर एसडीओ जहांगीर आलम व अन्य
एसडीओ ने लिया उग्रतारा महोत्सव स्थल का जायजा
एसडीओ ने लिया उग्रतारा महोत्सव स्थल का जायजा कार्य एजेंसी को काम में तेजी लाने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, महिषी 14 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर प्रशासनिक पहल शुरू हो गयी है. सदर अनुमंडलाधिकारी जहांगीर आलम, भूमि विकास पदाधिकारी जयनारायण सिंह के साथ महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान, मंडनधाम स्थित […]
