हेडिंग : मवेशी व्यवसायियों से 22 हजार की लूट

हेडिंग : मवेशी व्यवसायियों से 22 हजार की लूट-बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम-अपराधियों ने मैजिक को ओवर टेक कर रोका -मधेपुरा व्यवसायी मवेशियों को लेकर आ रहे थे सुपौल हाटप्रतिनिधि, सुपौलएसएच-66 सुपौल-सिंहेश्वर पथ पर करिहो के समीप सोमवार को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मवेशी व्यवसायियों से लूटपाट की. […]

हेडिंग : मवेशी व्यवसायियों से 22 हजार की लूट-बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम-अपराधियों ने मैजिक को ओवर टेक कर रोका -मधेपुरा व्यवसायी मवेशियों को लेकर आ रहे थे सुपौल हाटप्रतिनिधि, सुपौलएसएच-66 सुपौल-सिंहेश्वर पथ पर करिहो के समीप सोमवार को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मवेशी व्यवसायियों से लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने मवेशी लेकर सुपौल हाट आ रहे चार व्यवसायियों से करीब 22 हजार रुपये लूट लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी डाॅ कुमार एकले, एसडीपीओ वीणा कुमारी व सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. व्यवसायियों द्वारा बताये गये दिशा में दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया गया, लेकिन अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे कर भागने में सफल रहे. पशु व्यवसायी मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगबनी गांव निवासी अली हसन, केशो मेहता, मो मजीद व राम बहादुर ठाकुर पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से मैजिक वाहन पर मवेशी लेकर सुपौल हाट आ रहे थे. करिहो गांव स्थित नहर के वीसी के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चालक की दिशा से ओवर टेक कर मैजिक को रुकवा लिया. इसके बाद हथियार का भय दिखा कर अपराधियों ने अली हसन के पास से 17 हजार, केशो मेहता से तीन हजार व दो अन्य लोगों से क्रमश: 1500 व पांच सौ रुपये लूट कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सुपौल, मधेपुरा व सहरसा जिले की पुलिस जुटी हुई है. शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >