वाहन जांच से मची हड़कंप

वाहन जांच से मची हड़कंप पतरघट. एसपी के निर्देश पर ओपी अध्यक्ष मो इजहार आलम एवं सहायक अवर निरीक्षक अमर सिंह राठौर ने सशस्त्र बलों के सहयोग से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित कहरा मोड़, बेलदारी मोड़, जम्हरा मोड़ सहित कई अन्य चौक-चौराहों पर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें कई दो पहिया […]

वाहन जांच से मची हड़कंप पतरघट. एसपी के निर्देश पर ओपी अध्यक्ष मो इजहार आलम एवं सहायक अवर निरीक्षक अमर सिंह राठौर ने सशस्त्र बलों के सहयोग से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित कहरा मोड़, बेलदारी मोड़, जम्हरा मोड़ सहित कई अन्य चौक-चौराहों पर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें कई दो पहिया वाहनों को अधूरे कागजात के कारण पकड़ा गया. जिसे शिविर में रखा गया है. वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक पतरघट, बैंक आफ इंडिया गोलमा, एसबीआई धबौली स्थित शाखाओं का ओपी अध्यक्ष द्वारा जांच कर संबंधित शाखा प्रबंधक से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी चालू रखने सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर बैंक अवधि में चौकस रहने व संदेहास्पद व्यक्ति की शंकर होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दिये जाने सहित कई गोपनीय विषयों पर चर्चा की. पस्तपार शिविर प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने भी शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित सेंट्रल बैंक शाखा पस्तपार का सशस्त्र बलों के साथ पहुंच शाखा प्रबंधक से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर लगातार संपर्क में रहने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैंक सहित वाहन जांच से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच रहा. चोरी से त्रस्त ग्रामीण कर रहे रतजगा सोनवर्षा राज. अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में वृद्धि से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं. जबकि अज्ञात चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बसनही थाना क्षेत्र के बैठ मुसहरी पंचायत के इजमाईल संथाली टोला वार्ड संख्या छह में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मदन मरांडी तथा कैला हेम्ब्रम के घर से हजारों रुपये के जेवरात तथा 3500 रुपये नगद की चोरी कर लिया. मालूम हो कि बैठ मुसहरी पंचायत में बीते 20 व 25 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर भरना टोला वार्ड नंबर-11 निवासी नवल शर्मा, महेन्द्र शर्मा व कारी दास के यहां से लाखों रुपये की नगद राशि व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था. दूसरी ओर सोनवर्षा थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने राजेश भगत के दरवाजे पर से नौ बोरा धान गायब कर दिया. स्पर्शाघात से मौतसोनवर्षा राज. बसनही थाना क्षेत्र स्थित अतलखा पंचायत के बुरहा पुल के करीब ग्यारह हजार वोल्ट के पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक निजी मिस्त्री विद्युत स्पर्शाघात से बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा. गंभीर रूप से जख्मी मिस्त्री गुणोज कुमार का इलाज मधेपुरा स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में करवाया जा रहा था. जहां उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना के बाबत कनीय विद्युत अभियंता सुशील आनंद ने बताया कि जख्मी निजी मिस्त्री सहरसा के एक ठेकेदार मायाकांत मिश्र के अधीन बिजली का पोल गाड़ने का काम करता था. बिना शटडाउन लिए 11 हजार के पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करने की कोशिश कर रहा था. इसी क्रम में उक्त घटना घटी.मुखिया गिरफ्तार कहरा. बनगांव थाना द्वारा शनिवार को बनगांव पूर्वी के मुखिया मनोज भारती को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि कोर्ट द्वारा पूर्व के एक मामले में मुखिया की तलाश थी. मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. दो बाईक की चोरीसहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के दो विभिन्न जगहो से दो बाईक की चोरी हो गयी. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में मैना महिषी निवासी अभय कुमार यादव ने कहा कि अनुमंउल कार्यालय में बाईक (बीआर 19 ई 2535) खड़ी कर अंदर गया था. वापस आने पर बाईक गायब थी. वही सुर्या हॉस्पीटल के समीप से गढिया बनगांव निवासी चंदन कुमार की बाईक (बीआर 19 बी 9122) की चोरी हो गई. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर बाइक बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. एसपी ने की थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षासहरसा सिटी पुलिस कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी को संबोधित करते एसपी विनोद कुमार ने थानाध्यक्षों क ो आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. उन्होने सभी थानाध्यक्षों को नियमित बैंक, पेट्रोल पंप की जांच करने. सभी थानाध्यक्ष सुबह- शाम अपने- अपने क्षेत्र में गश्ती करने का निर्देश दिया. बैठक में सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे. एनसीसी दिवस पर एकता दौड़ व साइकिल रैली का आयोजन सहरसा शहर. एनसीसी दिवस के मौके पर दूसरे दिन 17 बिहार एवं 04-गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर ले कर्नल प्रायोजित रे के नेतृत्व में एमएलटी कॉलेज प्रांगण से कैडेटों की साइकिल रैली व एकता दौड़ का आयोजन किया गया. बालक -बालिकाओं की साइकिल रैली रमेश झा महिला कालेज प्राचार्या डॉ रेणु सिंह ने झंडी दिखा रवाना किया. रैली प्रशांत मोड़, गंगजला, पंचवटी चौक पालिटेक्निक ढ़ाला, हटियागाछी होते हुए वापस एमएलटी कॉलेज में समाप्त हुई. पांच किलोमीटर एकता दौड़ को कमांडिंग आफिसर ने हरी झंडी दिखा रवाना किया. रोड रेस में बालक -बालिका दोनों ने हिस्सा लिया. बालक वर्ग में प्रथम भाष्कर, साजन द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर बिट्टू रहे. बालिका वर्ग में प्रथम मनीषा, द्वितीय वर्षा एवं प्रियंका तृतीय स्थान आर झा महिला कालेज ने प्राप्त किया. इस अवसर पर एमएलटी कॉलेज प्राचार्य डॉ केपी यादव, मेजर पीके सिंह, ले गौतम कुमार, सीएस अधिकारी, थर्ड आफिसर डॉ केबी झा, शांति झा, लेडी इंस्ट्रक्टर विमला कुमारी, सूबेदार जेएल राठौर, सुबेदार उदयमान, धर्मवीर सिंह, संत राम, संतोष, रामपाल, शशि सिंह, टिपुंजय कुमार, अखिलेश प्रसाद, राजीव कुमार, राजेश कुमार, कैलाशपति, संजय कुमार आदि मौजूद थे. फोटो-एएसभी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन सहरसा शहर. बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने नियमित काम एवं नियमित वेतन की मांग से संबंधित ज्ञापन मंत्री प्रो अब्दुल गफूर को कला भवन में सौंपा. संघ के नेता प्राणमोहन झा ने बताया कि एनपीआर कार्य के लिए संघ ने जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को ज्ञापन दिया है. उन्होंने कहा कि एनपीआर का कार्य अन्य कर्मियों को दिया जा रहा है जो सांख्यिकी स्वयंसेवकों के साथ अन्याय है. कई जिलों में यह कार्य सांख्यिकी स्वयंसेवकों को मुहैया करा दिया गया है. गणना संबंधित कार्य एएसभी के लिए ही है. ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनय कुमार, नीरज राम, कुमोद खां, आशिष अकेला, ज्योतिष ठाकुर, विमल कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >