जीएम की यात्रा से रेल अधिकारियों की बढ़ी बेचैनी यात्रा से पूर्व डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण प्रतिनिधि, सहरसा सदर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम के प्रस्तावित यात्रा को लेकर रेल अधिकारियों में पिछले एक महीने से हड़कंप मचा हुआ है. जीएम के यात्रा को देखते हुए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा सहित रेलवे के कई वरीय अधिकारी अब तक कई बार सहरसा-बनमनखी रेलखंड का निरीक्षण कर जायजा ले चुके हैं. यात्रा को लेकर डीएसटी भगवान झा, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएन-3 संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी सहरसा-बनमनखी रेलखंड का निरीक्षण कर सब कुछ दुरुस्त करने में लगे हैं ताकि जीएम के निरीक्षण में किसी भी बात को लेकर नाराजगी प्रकट के कारण मंडल सहित स्थानीय रेल अधिकारियों पर गाज नहीं गिर सके. नवपदस्थापित एडीआरएम ने भी किया निरीक्षण समस्तीपुर रेल मंडल में एडीआरएम के पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित एडीआरएम नरेंद्र सिंह बघेल रविवार को सहरसा पहुंचने के बाद सहरसा-बनमनखी रेलखंड का देर शाम निरीक्षण कर सहरसा लौटे. सहरसा-बनमनखी रेल खंड के स्टेशनों का जायजा लेने के बाद सहरसा लौट स्टेशनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ-व्यवस्था को देख नाराजगी प्रकट की. इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य में लगे संवेदक व संबंधित मानिटरिंग पदाधिकारी व कर्मियों को सफाई व्यवस्था को पर लाने का सख्त निर्देश दिया. अन्यथा सख्त कार्रवाई की बात कही. सहरसा-बनमनखी के बीच प्रतिनियुक्त रेल कर्मियों की कमी को उन्होंने जल्द ही दूर किये जाने का भी आश्वासन दिया. सहरसा से बनमनखी तक चल रहा रंग-रोगन रेल सूत्रों की मानें तो 12 दिसंबर से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक किसी भी तिथि को जीएम का वार्षिक दौरा सहरसा मे निर्धारित हो सकता है. जीएम की यात्रा को लेकर इन दिनों रेल अधिकारियों की बेचैनी पिछले एक महीने से इन रेल क्षेत्रों में देखी जा सकती है. यात्रा को लेकर सहरसा से बनमनखी तक स्टेशनों व कार्यालयों का रंग रोगन युद्ध स्तर पर जारी है. इस रेलखंड के पटरियों पर ब्लास्ट बना कर सुसज्जित बनाने का कार्य जहां जारी है. मधेपुरा व बनमनखी के बीच सौ की रफ्तार से ट्रेन को चलाने को लेकर रेल पटरी के पैकिंग का कार्य किया जा रहा है. पानी टंकी व रैकप्वाइंट का करेंगे उद्घाटन सहरसा में प्रस्तावित यात्रा के दिन जीएम स्थानीय रेलवे कॉालोनी में 50 हजार क्षमता वाली तैयार पानी टंकी के साथ-साथ स्थानीय गंगजला रेलवे ढ़ाला के निकट दो करोड़ की राशि से बन रहे रैकप्वाइंट के प्लेटफार्म का भी जीएम द्वारा उद्घाटन किया जाना सुनिश्चित है. दोनों ही कार्य को युद्ध स्तर पर स्थानीय रेल अधिकारियों द्वारा पूरा कराया जा रहा है. साथ ही रेलवे के वरीय अधिकारियों द्वारा कार्य की गुणवत्तापूर्ण पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों की मानें तो स्थानीय सर्वोढ़ाला के निकट न्यू वाशिंग पिट कोचिंग काम्प्लेक्स का भी जीएम उद्घाटन कर सकते हैं. मेरी जानकारी अनुसार वाशिंग पीट कोचिंग कार्य लगभग तैयार हो चुका है. फिर पटरी सेटिंग व बिजली कार्य के साथ-साथ क्रेन लगाया जाना बाकी है. शेष बचे कार्यों को पूरा करने के लिए रेल अधिकारी कार्य एजेंसी पर दबाव बनाये हुए है. ताकि जल्द से जल्द कार्य पूरा हो सके. फोटो-जीएम 12 व 13- स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम नरेंद्र सिंह बघेल एवं उद्घाटन के लिए तैयार पानी टंकी
जीएम की यात्रा से रेल अधिकारियों की बढ़ी बेचैनी
जीएम की यात्रा से रेल अधिकारियों की बढ़ी बेचैनी यात्रा से पूर्व डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण प्रतिनिधि, सहरसा सदर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम के प्रस्तावित यात्रा को लेकर रेल अधिकारियों में पिछले एक महीने से हड़कंप मचा हुआ है. जीएम के यात्रा को देखते हुए समस्तीपुर मंडल […]
