कोसी का पहले पांच बेड के ट्रामा सेंटर का शुभारंभ

कोसी का पहले पांच बेड के ट्रामा सेंटर का शुभारंभ गांधीपथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में निदेशक ने किया उद्घाटनप्रतिनिधि, सहरसा सिटी शहर के गांधीपथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में पांच बेड वाले ट्रामा सेंटर का उद्घाटन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विजय शंकर व निदेशिका डॉ करुणा शंकर से संयुक्त रूप से किया. निदेशक डॉ शंकर ने […]

कोसी का पहले पांच बेड के ट्रामा सेंटर का शुभारंभ गांधीपथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में निदेशक ने किया उद्घाटनप्रतिनिधि, सहरसा सिटी शहर के गांधीपथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में पांच बेड वाले ट्रामा सेंटर का उद्घाटन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विजय शंकर व निदेशिका डॉ करुणा शंकर से संयुक्त रूप से किया. निदेशक डॉ शंकर ने कहा कि ट्रामा सेंटर के खुलने से असाध्य रोगियों को फायदा होगा. कोसी क्षेत्र के पहले ट्रामा सेंटर में इलाज की समुचित व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि कोसी इलाके में सड़क दुर्घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है. सूर्या हॉस्पिटल में एक ही जगह न्यूरो सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, फिजिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहने से समुचित इलाज संभव हो गया है. इससे पूर्व गंभीर रूप से घायल लाेगों को पटना या फिर दरभंगा ले जाना पड़ता था, लेकिन अब सभी सुविधा यहां लोगों को मिलेगी. डॉ शंकर ने कहा कि इस हॉस्पिटल में ट्रामा सेंटर के खुल जाने से यहां के डॉक्टरों व कर्मियों की जिम्मेवारी भी बढ़ गयी है, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है. मौके पर डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ वरूण कुमार, डॉ राजीव झा, डॉ श्रवण कुमार, डॉ रामरंजन, डॉ अभिषेक राजा, नीरज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- ट्रामा 8 – ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करती निदेशिका डॉ करुणा शंकर व मौजूद अन्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >