विराट वष्णिु महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

विराट विष्णु महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में 30 नवंबर से शुरू होगा नौ दिवसीय विराट विष्णु महायज्ञप्रतिनिधि, सोनवर्षा राजसोहा ग्राम स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप आगामी 30 नवंबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु विराट महायज्ञ की तैयारी अब अंतिम चरण में है. समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित महायज्ञ के नौ […]

विराट विष्णु महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में 30 नवंबर से शुरू होगा नौ दिवसीय विराट विष्णु महायज्ञप्रतिनिधि, सोनवर्षा राजसोहा ग्राम स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप आगामी 30 नवंबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु विराट महायज्ञ की तैयारी अब अंतिम चरण में है. समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित महायज्ञ के नौ दिन मातृ सेवा शक्ति संस्थान मथुरा की विदुषी हेमलता शास्त्री तथा शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के परम पूज्य स्वामी अगमानंद परमहंस जी महाराज का प्रवचन होगा. साथ ही वृंदावन से पहुंच रहे हरे कृष्ण लीला मंडली द्वारा रासलीला का आयोजन किया जायेगा. महायज्ञ के नौ दिन सुबह सात बजे से 11 बजे तक तथा संध्या तीन बजे से छह बजे तक हवन, संध्या छह बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रवचन तथा रात्रि नौ बजे से रासलीला का समय निर्धारित किया गया है. महायज्ञ पंडित मणिकांत झा की अगुवाई में संपन्न कराया जायेगा. 108 देवी देवताओं की प्रतिमा व हवन मंडप का हो रहा निर्माण महायज्ञ के लिए जहां विशाल हवन मंडप पूर्णरूपेण तैयार हो चुका है. वहीं विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण अब अपने आखिरी चरण में है. मंडप का निर्माण कार्य समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव निवासी बिन्देलाल मंडल द्वारा किया गया है. वहीं मधेपुरा जिले के नहर शाहपुर गांव के मूर्तिकार दीपक कुमार सिंह द्वारा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. विशाल पंडाल में बैठेंगे श्रद्धालुमहायज्ञ में प्रवचन सुनने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य व विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. यज्ञ कमेटी के अनुसार लगभग 10 हजार श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रवचन का श्रवण कर सकते हैं. 30 नवंबर को महायज्ञ की शुरुआत सैकड़ों महिला व कन्याओं द्वारा कलश यात्रा के साथ की जायेगी. साथ ही महायज्ञ के प्रत्येक दिन भंडार का भी आयोजन निश्चित है. फोटो – पंडाल 7 – भव्य हवन मंडप व निर्माणाधीन प्रतिमाएं फोटो – पंडाल 8- निर्माणाधीन विशाल प्रवचन पंडाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >