सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गंगजला ढाला के समीप से लावारिस हालत में फेंके गये बोरे से 54 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी है. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार की सुबह सदर थाना में पदस्थापित परिपुअनि रूपा कुमारी पुलिस बल के साथ गश्ती व वाहन जांच के लिए निकली थी. इसी दौरान इस्लामिया चौक के पास उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गंगजला ढाला के समीप एक पीले और एक हरे रंग के बोरे में कुछ फेंका गया है, जिससे शराब की गंध आ रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक पीले और एक हरे रंग के बोरे में कुछ सामान लावारिस हालत में पड़ा मिला. जिसकी विधिवत तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान दोनों प्लास्टिक के बोरे में 27 पारदर्शी पॉलीथिन पैकेट में भरी देसी चुलाई शराब बरामद हुई. प्रत्येक पैकेट में दो-दो लीटर शराब थी. इस प्रकार कुल 54 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया गया. पुलिस ने बरामद शराब की विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया एवं पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया गया. पुलिस ने बताया कि बिहार में शराब का निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं सेवन प्रतिबंधित है. बरामदगी के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि आठ लीटर देसी शराब के साथ पुरीख निवासी प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
लावारिस बोरे से 54 लीटर देसी शराब बरामद
लावारिस बोरे से 54 लीटर देसी शराब बरामद
