ऑपरेशन मुस्कान के तहत 425 गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद

71.84 लाख रुपये के फोन असली मालिकों को लौटाए गए

71.84 लाख रुपये के फोन असली मालिकों को लौटाए गए सहरसा. बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने अब तक बड़ी सफलता हासिल की है. अभियान के विभिन्न चरणों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 425 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए गये हैं. इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 71 लाख 84 हजार 923 रुपये बतायी गयी है. ऑपरेशन मुस्कान के तहत शनिवार को पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसपी हिमांशु ने बताया कि जिले के सभी थानों में दर्ज सनहा और प्राथमिकी के आधार पर गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है. बरामद मोबाइल फोन को सत्यापन के बाद संबंधित वास्तविक मालिकों को सौंपा जा रहा है. आठ चरणों में चला अभियान एसपी हिमांशु ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक कुल आठ चरणों में कार्रवाई की गयी है. जिसमें पहले फेज में 70 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हजार रुपए, दूसरे फेज में 42 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए, तीसरे फेज में 40 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 30 हजार रुपए, चौथे फेज में 42 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 98 हजार 52 रुपया, पांचवें फेज में 51 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 64 हजार 345 रुपया, छठे फेज में 43 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 46 हजार 388 रुपया, सातवें फेज में 64 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 52 हजार 364 रुपया एवं आठवें फेज में अब तक का सबसे अधिक 73 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 43 हजार 774 रुपया है. बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंपा गया. वहीं पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमार आशीष और पुलिस अधीक्षक हिमांशु की उपस्थिति में मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गये. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सहरसा पुलिस के प्रयास की सराहना की और खुशी जतायी.. लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास सहरसा पुलिस ने कहा है कि जिलेवासियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा रहे हैं. मोबाइल गुम होने पर क्या करें पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो वे उसे ब्लॉक कराने और ट्रैक करने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीइआइआर) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें. इससे मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया आसान हो जाती है. डीआइजी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण वहीं शनिवार की सुबह से ही डीआइजी कुमार आशीष पुलिस केंद्र का निरीक्षण करने में जुटे रहे. घंटों निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने पुलिस केंद्र में जवानों की सुविधाओं का जायजा लिया. उसके बाद पुलिस केंद्र में वाहनों की संख्या उसकी स्थिति सहित अन्य का भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >