पुरबिया एक्सप्रेस से 41.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज

नशा विरोधी अभियान के तहत सहरसा रेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस से 41.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

सहरसा. नशा विरोधी अभियान के तहत सहरसा रेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस से 41.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब ट्रेन के सामान्य कोच में लावारिस हालत में रखे गए सात बैग एवं झोलों से मिली. मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पुरबिया एक्सप्रेस के सहरसा जंक्शन पहुंचने पर रेल थाना पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार, पीटीसी सोनाली कुमारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने ट्रेन के सामान्य कोच की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान सात लावारिस बैग एवं झोले बरामद किए गए. जब पुलिस ने बैगों की जांच की तो उनमें से 750 मिलीलीटर की 55 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 41.25 लीटर आंकी गयी. पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए जप्ती सूची तैयार कर ली है. इस संबंध में रेल थाना में कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया है. अज्ञात तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. रेल थाना पुलिस बरामद शराब के वास्तविक मालिकों तथा तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >