भूसकार से 371 बोतल विदेशी शराब बरामद

भूसकार से 371 बोतल विदेशी शराब बरामद

तीन शराब तस्कर पुलिस को देख मौके से फरार होने में सफल सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रखौता चकला गांव स्थित एक भूसकार से 371 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. हालांकि इस दौरान तीन शराब तस्कर पुलिस को देख मौके से फरार होने में सफल रहा है. इस बाबत रविवार को थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर एसआई राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बलों के सहयोग से रखौता चकला गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस को देख तीन व्यक्ति भागने लगा. जिसका पुलिस बलों ने पीछा किया. हालांकि अंधेरे का फायदा उठा सभी तीन व्यक्ति फरार होने में सफल रहे. जिसके बाद सूचना के सत्यापन के लिए भुसकार के जांच के क्रम में 750 एमएल का 44 बोतल व 375 एमएल का 327 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब को जब्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के अलावा छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिसबल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >