33 हजार पुराने तार को बदल लगाया जायेगा नया उल्फ तार

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तरकटैया के तहत शेष बचे डॉग तार बदलकर नया उल्फ तार लगाया जा रहा है.

सत्तरकटैया व नवहट्टा क्षेत्र में कल से चार मई तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित सहरसा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तरकटैया के तहत शेष बचे डॉग तार बदलकर नया उल्फ तार लगाया जा रहा है. साथ ही जिस जगह पर पोल की आवश्यकता है, उस जगह पर पोल भी लगाया जा रहा है. इसके बाद उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रहेगी व किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होगी. इसे लेकर शुक्रवार से चार मई तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र सत्तरकटैया व 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र नवहट्टा तक विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से दिन के एक बजे तक बंद रहेगी. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निबटा लें. जिससे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >