ऑटो से 25.875 लीटर विदेशी शराब बरामद, छह गिरफ्तार

ऑटो से 25.875 लीटर विदेशी शराब बरामद, छह गिरफ्तार

बनमा ईटहरी . वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के बिक्री एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सीएनजी ऑटो से 25.875 लीटर विदेशी शराब बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलखुआ की ओर से एक ऑटो में अवैध शराब लाकर बनमा चौक की ओर ले जाया जा रहा है. इसके बाद सअनि ईश्वर दयाल सिंह पुलिस बल के साथ हनसारी मोड़, परसाहा के पास वाहन जांच में जुट गये. इसी दौरान सलखुआ की ओर से आ रहे ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर सभी छह लोगों को पकड़ लिया. गिरफ्तार लोगों में श्रवण कुमार, राजीव शर्मा, मिथिलेश शर्मा, रविंद्र चौधरी सभी ग्राम सितुआहा बांध, थाना सलखुआ, मिथिलेश यादव ग्राम महादेव मठ, थाना सलखुआ तथा इजामुल ग्राम पिपरा खैरबा पार, थाना चौथम, जिला खगड़िया शामिल हैं. तलाशी के दौरान ऑटो की सीट के नीचे छिपाकर रखे तीन प्लास्टिक बैग से 22 बोतल 750 एमएल एम्पीरियल ब्लू, 11 बोतल 750 एमएल अप्सरा च्वाइस और 3 बोतल 375 एमएल एम्पीरियल ब्लू बरामद किया गया. कुल शराब की मात्रा 25.875 लीटर पायी गयी. पुलिस ने ऑटो बीआर34पी 6933 को भी जब्त कर लिया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >