सिमरी बख्तियारपुर में 16 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र के बेलबारा पंचायत में एक 16 वर्षीय किशोर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है।

Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा). पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कनरिया थाना क्षेत्र के बेलबारा पंचायत स्थित फरहेवा गांव में मंगलवार सुबह एक किशोर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान फरहेवा गांव वार्ड संख्या 4 निवासी तिलों यादव के 16 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है.

कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर

परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह घर के लोग सूरज कुमार को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे. कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. किशोर फंदे से लटका हुआ था. इसके बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही कनरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किशोर के फंदे से लटकने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

गांव में तरह-तरह की चर्चा

Saharsa News: घटना के बाद फरहेवा गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

सभी पहलुओं पर हो रही जांच

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किशोर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >