60 मिनट विलंब से सहरसा जंक्शन से खुली राज्यरानी सुपरफास्ट

सहरसा : सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल है. मंगलवार को 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस 60 मिनट विलंब से सहरसा जंक्शन से रवाना हुई. ट्रेन विलंब होने से सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर सुबह से बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेल सूत्रों के अनुसार एक दिन पहले जब राज्यरानी एक्सप्रेस […]

सहरसा : सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल है. मंगलवार को 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस 60 मिनट विलंब से सहरसा जंक्शन से रवाना हुई. ट्रेन विलंब होने से सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर सुबह से बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

रेल सूत्रों के अनुसार एक दिन पहले जब राज्यरानी एक्सप्रेस पटना से सहरसा पहुंचने के बाद वाशिंग के लिए जा रही थी. वाशिंग पिट पहुंचने के बाद इंजन में प्रेशर नहीं बनने की शिकायत आ रही थी. इस वजह से वाशिंग में ट्रेन विलंब हो गयी थी.
टिकट कालाबाजारी के खिलाफ 24 घंटे का अभियान
सहरसा. समस्तीपुर डिविजन के आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर सहरसा जंक्शन सहित मानसी और समस्तीपुर डिवीजन के सभी प्रमुख स्टेशनों पर टिकट कालाबाजारी के खिलाफ 24 घंटे का स्पेशल अभियान जारी किया गया है. मंगलवार को निर्देश मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने गुप्त तरीके से कई ई टिकट काउंटर पर छापेमारी की.
आरपीएफ के अनुसार छापेमारी के दौरान कहीं कुछ नहीं मिला. वहीं सहरसा जंक्शन के टिकट काउंटर पर टिकट दलालों पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है. टिकट कालाबाजारी के खिलाफ डिवीजन के निर्देश पर 24 घंटे का स्पेशल अभियान चलाया गया है. इसके बाद भी आरपीएफ अभियान जारी रखेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >