सहरसा : नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन में होने वाले उपचुनाव की तिथि नजदीक होने से प्रत्याशियों का सघन दौरा लगातार जारी है. सभी घरों से प्रत्याशी संपर्क साधने में जुटे हुए हैं. घर घर जाकर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं.
वार्ड तीन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा लोगों से लगातार संपर्क कर रही है. प्रत्याशी ने बताया कि मतदाताओं का रूझान उनकी ओर दिख रहा है. मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी सहित उनके समर्थक घर-घर जाकर लोगों को अपने चुनाव चिन्ह से अवगत करा रहे हैं.
वार्डवासी सुनीता वर्मा के अभियान एवं वार्ड विकास के प्रति उनकी निष्ठा से प्रभावित दिख रहे हैं. वहीं प्रत्याशी सभी घरों से अपना संपर्क स्थापित कर उन्हें वार्ड के विकास का भरोसा दिला रही हैं. प्रतिनिधि अभिषेक वर्मा ने बताया कि वार्ड में उनके पक्ष में मतदाताओं का माहौल तैयार हो रहा है. प्रत्याशी सुनीता वर्मा का वार्ड को नगर परिषद की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मुख्य लक्ष्य है.
वार्डवासी भी इनके सहयोग के लिए अपना मतदान इनके पक्ष में करने का आश्वासन दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे वार्ड की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. प्रत्याशी के समर्थन में जितेंद्र कुमार झा, मनीष, अमित कुमार निक्कू, अवनीश कुमार, विनोद कुमार सिंह, अभय कांत झा, जय प्रकाश वर्मा लगातार जन संपर्क अभियान में जुटे हैं.
