आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

सहरसा : सहरसा जंक्शन और ट्रेन में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सहरसा जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत यात्रियों को 182 हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया. वहीं यात्रियों को सतर्क किया गया कि प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में अगर कोई संदिग्ध वस्तु […]

सहरसा : सहरसा जंक्शन और ट्रेन में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सहरसा जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत यात्रियों को 182 हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया.

वहीं यात्रियों को सतर्क किया गया कि प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में अगर कोई संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ती है तो तुरंत ऑन ड्यूटी आरपीएफ को इसकी सूचना दें. अनावश्यक प्लेटफार्म पर नहीं बैठे. टिकट दलालों से सावधान रहें.
अगर कोई टिकट की कालाबाजारी करता है तो तुरंत इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दें. इसके अलावा यात्री नशाखोरी, जहरखुरानी से भी सावधान रहें. अगर कोई अपरिचित व्यक्ति जिसे आप काफी नजदीकी से नहीं जान रहे हैं और वह आपको खाने के लिए कुछ देता है तो उसे ग्रहण न करें. हो सकता है उसमें जहर हो. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि यह जागरूकता अभियान अभी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >