सहरसा : सहरसा-मानसी और सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर देर शाम तक कई ट्रेनें प्रभावित रही. अमृतसर से सहरसा होकर बनमनखी जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन गुरुवार को सहरसा तक ही किया जायेगा. शुक्रवार को यह ट्रेन अमृतसर के लिए बनमनखी से नहीं खुलकर सहरसा जंक्शन से ही रवाना होगी.
खबर लिखे जाने तक देर शाम जनसेवा एक्सप्रेस मानसी में ही खड़ी थी. वहीं समस्तीपुर से सहरसा आने वाली 75284 डीएमयू का परिचालन गुरूवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन तक ही किया गया.
वहीं 75283 बनकर डीएमयू बनकर सिमरी बख्तियारपुर से समस्तीपुर के लिए अपने निर्धारित समय पर रवाना हुए. वहीं गुरूवार को पटना से सहरसा आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस देर शाम खगड़िया स्टेशन पर ही खड़ी थी. वहीं पाटलिपुत्र से सहरसा जाने वाली जनहित एक्सप्रेस बदला घाट स्टेशन पर खबर लिखे जाने तक खड़ी थी. बता दें कि इस दोनों ट्रेन का परिचालन विद्युत इंजन से किया जाता है. सहरसा मानसी विद्युत कनेक्शन काट देने के बाद दोनों ट्रेन घंटों खड़ी रही. वहीं यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
घटना की जानकारी मिली है जांच के आदेश दे दिये गये हैं. अधिकारियों की टीम मौके के लिए निकल चुकी है. हर तरीके से जांच होगी. मामले में गार्ड और चालक सहित संबंधित जो भी अधिकारी हैं, उनसे भी पूछताछ होगी. जो भी कर्मचारी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.
वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीसीएम, समस्तीपुर डिविजन
