सहरसा : स्टेशनों में प्लास्टिक बोतलों का निपटारा के लिए लखनऊ से बोतल क्रशर यूनिट मशीन सहरसा जंक्शन पहुंची. अब प्लास्टिक बोतलों को बेकार में इधर-उधर नहीं फेंका जायेगा. रेल कर्मचारी से लेकर वेंडर और यात्री भी इसका यूज कर सकेंगे. इस मशीन को फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाया जायेगा. सीएचआई पुष्पक कुमार ने बताया कि लखनऊ से आधुनिक किस्म का यह मशीन सहरसा जंक्शन पहुंच चुकी है.
लखनऊ से सहरसा जंक्शन पहुंची बोतल क्रशर यूनिट मशीन
सहरसा : स्टेशनों में प्लास्टिक बोतलों का निपटारा के लिए लखनऊ से बोतल क्रशर यूनिट मशीन सहरसा जंक्शन पहुंची. अब प्लास्टिक बोतलों को बेकार में इधर-उधर नहीं फेंका जायेगा. रेल कर्मचारी से लेकर वेंडर और यात्री भी इसका यूज कर सकेंगे. इस मशीन को फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाया जायेगा. सीएचआई पुष्पक कुमार ने […]

दो से तीन दिनों में इसे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाया जायेगा. रेल अधिकारियों के अनुसार एक मशीन की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है. बता दें कि समस्तीपुर सहित सभी ए वन स्टेशन पर बोतल क्रशर लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. स्वच्छता पखवाड़ा समापन से पहले इन सभी चयनित स्टेशनों पर यह मशीन लगा दी जायेगी.
प्रत्येक चयनित स्टेशनों पर एक मशीन ही फिलहाल दी गयी है. बोतल क्रशर यूनिट मशीन लगाये जाने के बाद ट्रेनों से निकलने वाले प्लास्टिक बोतलों का निपटारा हो सकेगा. विभाग की मानें तो ट्रेनों से आने वाले प्लास्टिक पदार्थ की बड़ी खेप ऐसे स्टेशनों पर आती है, जहां से ट्रेन रवाना होती है. इसमें दरभंगा, सहरसा जाने के साथ समस्तीपुर स्टेशन शामिल है. हालांकि इन स्टेशनों पर इन मशीनों की मांग पहले से थी.
बता दें कि मशीन लगने के बाद इसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक बोतल को डाल दिया जायेगा. इसके बाद मशीन में लगे ब्लेड बोतल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देंगे. जिसे फिर से रीसाइक्लिंग करके अन्य कामों में उपयोग किया जायेगा. रेलवे के यांत्रिक व पर्यावरण विभाग की ओर से यह मशीन मंगवायी गयी है. अब यात्री प्लास्टिक की बोतल को इधर उधर नहीं फेंक मशीन में डाल सकेंगे.
रेलवे कॉलोनी की गलियों व रेल परिषद कार्यालयों की हुई सफाई
सहरसा : स्वच्छता पखवाड़ा में सोमवार को स्वच्छ परिसर में रेलवे कॉलोनी की गली गली और हॉस्पिटल की रेल कर्मचारियों ने साफ सफाई की. इस दौरान सीएचआई पुष्पक कुमार, डीएमओ अनिल कुमार सहित इसमें कई और रेल कर्मचारी भी शामिल रहे. सबसे पहले रेलवे कॉलोनी की साफ सफाई हुई.
इसके बाद रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, हॉस्पिटल, रेल परिसर सहित सभी कार्यालयों में रेल कर्मचारियों ने साफ सफाई की. बता दें कि 11 सितंबर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर प्रत्येक दिन सहरसा जंक्शन पर साफ सफाई कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है. स्वच्छता पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान साफ-सफाई को लेकर अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं.