नौ से सहरसा-समस्तीपुर के बीच दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन

सहरसा : सहरसा से समस्तीपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन चलाने को लेकर मंगलवार को रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें नौ सितंबर से सहरसा जंक्शन से समस्तीपुर जंक्शन के बीच यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाये जाने की घोषणा की गयी है. कमिश्नर आॅफ रेलवे सेफ्टी ने पिछले माह सीआरएस […]

सहरसा : सहरसा से समस्तीपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन चलाने को लेकर मंगलवार को रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें नौ सितंबर से सहरसा जंक्शन से समस्तीपुर जंक्शन के बीच यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाये जाने की घोषणा की गयी है. कमिश्नर आॅफ रेलवे सेफ्टी ने पिछले माह सीआरएस निरीक्षण के बाद समस्तीपुर रेल मंडल को समस्तीपुर से खगड़िया और सहरसा के बीच विद्युत ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है.

इसके तहत ट्रेन संख्या 55565, 55566, 55534 व 55567 सवारी गाड़ी को नौ सितंबर से विद्युत इंजन लगाकर चलाया जायेगा. सीआरएस निरीक्षण के बाद अप्रूवल मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल ने इन ट्रेनों को विद्युत इंजन से चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब तक यह चारों पैसेंजर ट्रेन डीजल इंजन से चल रही है.
वहीं चार जोड़ी ट्रेन को समस्तीपुर रेल मंडल ने दो माह पहले ही डीएमयू में परिवर्तित किया था, जबकि खगड़िया से समस्तीपुर तक डिविजन द्वारा 80 किलोमीटर रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पिछले माह ही पूरा कर लिया गया था. इसके बाद सीआरएस निरीक्षण किया गया और सीआरएस निरीक्षण के बाद हसनपुर से समस्तीपुर के बीच रेलखंड को परिचालन के लिए पूरी तरह से फिट बताया गया था.
इस रेलखंड पर फिलहाल 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी. रेल के अधिकारी ने बताया कि पहले इन ट्रेनों को विद्युत इंजन से चलाया जायेगा. बाद में इन ट्रेनों को मेमो ट्रेन में परिवर्तित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >