संभावित बाढ़ को लेकर सहरसा में हाइ अलर्ट

सहरसा : जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा, नेपाल क्षेत्र से कोसी व अन्य नदियों में अधिक मात्रा में जल छोड़े जाने के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर डीएम डॉ शैलजा शर्मा में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अभियंताओं व कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही पूरे जिले में […]

सहरसा : जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा, नेपाल क्षेत्र से कोसी व अन्य नदियों में अधिक मात्रा में जल छोड़े जाने के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर डीएम डॉ शैलजा शर्मा में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अभियंताओं व कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही पूरे जिले में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी, अभियंता व कर्मी को पूर्ण सतर्कता बरतते हुए क्रियाशील रहने एवं अपने अपने मुख्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचकर मनोयोग से कार्य का निष्पादन करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >