सहरसा : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की जिला इकाई ने सोमवार को राज्यव्यापी आह्वान पर स्टेडियम प्रांगण में धरना दिया. धरना के माध्यम से जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.
मांगो में राज्य स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मुजफ्फरपुर में सैकड़ों मासूमों की मौत की उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने, गिरती कानून व्यवस्था पर रोक लगाने, पर्चा की जमीन पर पर्चाधारियों का दखल कब्जा दिलाने, निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत महादलित बच्चों का दाखिला कराने, विस्थापित परिवारों को स्थाई जगह पर बासगीत पर्चा देने, मनरेगा योजना के तहत एक वर्ष में दो सौ दिनों के रोजगार की गारंटी देने, सात निश्चय योजना में लूट खसोट की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों के बकाया राशि का भुगतान करने, बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण करने, जिले में एम्स का निर्माण करने की मांग की गयी.
धरना में मो सलाउद्दीन, नौशाद आलम, रीभा देवी, मृत्युंजय कुमार मुन्ना, ललिता देवी, मिथिलेश सादा, वीरेंद्र सादा, हीरा सादा, अशोक पासवान, महेंद्र सादा, अमीना खातून, सुरेंद्र सादा, कामों कामत आदि शामिल थे.
