आग से तीन घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के बैठमुशहरी पंचायत अंतर्गत भरना महादलित टोला में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बैठमुशहरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित भरना महादलित टोला में मंगलवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग […]

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के बैठमुशहरी पंचायत अंतर्गत भरना महादलित टोला में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बैठमुशहरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित भरना महादलित टोला में मंगलवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी.

आग की लपटें देख ग्रामीणों के अथक प्रयास बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक ललिता देवी, डोमी देवी व रानी देवी का घर सहित दैनिक उपयोग की वस्तु जल कर खाक हो गयी.

वहीं अगलगी की घटना में डोमनी देवी के दो बकरी तथा ललिता देवी के एक बकरी की झुलसने से मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया रामलगन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >