शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अन्तर्गत फुदकीचक वार्ड नंबर आठ में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से दो परिवार का पांच घर सहित लाखों की संपत्ति जल गयी. मिली जानकारी अनुसार फुदकीचक वार्ड नंबर आठ निवासी मो नईमुद्दीन साह के पुत्र मो सत्तार के चदरे व फूस के बने एक […]

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अन्तर्गत फुदकीचक वार्ड नंबर आठ में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से दो परिवार का पांच घर सहित लाखों की संपत्ति जल गयी.

मिली जानकारी अनुसार फुदकीचक वार्ड नंबर आठ निवासी मो नईमुद्दीन साह के पुत्र मो सत्तार के चदरे व फूस के बने एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि धीरे धीरे मो सत्तार के दो अन्य घर सहित उसके छोटे भाई मो रमजानी के भी दो घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.
हो-हल्ला सुन पहुंचे आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का अथक प्रयास किया गया. लेकिन आग की लपट और तेज होती चली गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दो परिवारों के पांच घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित लाखों की संपत्ति जल गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >