कोपरिया में इंजन में करेंट नहीं आने से दो घंटे तक रुकी रही जनहित

सहरसा : सोमवार को पाटलिपुत्रा से सहरसा आने वाली जनहित एक्सप्रेस पहले तो करीब दो घंटे तक कोपरिया स्टेशन पर खड़ी रही. बाद में प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 खाली रहने भी 40 मिनट तक बेवजह आउटर सिग्नल पर ट्रेन को रोक दिया गया. आक्रोशित रेल यात्रियों ने डीआरएम से लेकर कंट्रोल तक को शिकायतें […]

सहरसा : सोमवार को पाटलिपुत्रा से सहरसा आने वाली जनहित एक्सप्रेस पहले तो करीब दो घंटे तक कोपरिया स्टेशन पर खड़ी रही. बाद में प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 खाली रहने भी 40 मिनट तक बेवजह आउटर सिग्नल पर ट्रेन को रोक दिया गया. आक्रोशित रेल यात्रियों ने डीआरएम से लेकर कंट्रोल तक को शिकायतें भेजी. रेल यात्रियों ने बताया कि मानसी जंक्शन तक ट्रेन समय से पहुंची.
जिसके बाद कोपरिया स्टेशन ट्रेन को डेढ़ से दो घंटे तक रोक दिया गया. मालूम हुआ कि इंजन में करंट नहीं आ रहा है. कोपरिया से जैसे तैसे ट्रेन खुलने के बाद सहरसा आउटर सिग्नल पर 40 मिनट तक ट्रेन को बेवजह रोक दिया गया है. जबकि प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर कोई ट्रेन पहले नहीं लगी थी.
रेल यात्री रजनीश मिश्रा व दिलीप ने बताया कि रोजाना सहरसा से मानसी रेलखंड पर ट्रेन 2-3 घंटे विलंब से चल रही है. सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा तक 15 किलोमीटर दूरी तय करने में ट्रेन को 2-3 घंटे का समय लगता है. कंट्रोल की मनमर्जी से मानसी-सहरसा रेलखंड पर ट्रेन सुस्त रफ्तार में दौड़ रही है. यात्रियों की जरूरतों को रेल प्रशासन नहीं समझ पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >