अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

सहरसा : जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत के पचलख निवासी 18 वर्षीय विमल कुमार को रविवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक बढ़ई मिस्त्री का काम करता था और काम कर […]

सहरसा : जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत के पचलख निवासी 18 वर्षीय विमल कुमार को रविवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक बढ़ई मिस्त्री का काम करता था और काम कर ग्वालपाड़ा से वापस अपने घर लौट रहा था. जहां प्रशाखा नहर के पास अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली सीने में लगी थी. डॉक्टर जंयत आशीष ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के भाई देवल शर्मा ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है. भाई देवल शर्मा ने अज्ञात अपराधियों पर भाई को गोली मारने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >