इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग के लिए 6 माह पहले तैयार किया गया था प्रस्ताव रेलवे की शर्तों को नहीं पूरा कर रही एजेंसी एजेंसी का चयन होने के बाद ही पार्किंग रेट होगा तय प्रभात खबर खास नीरज कुमार वर्मा, सहरसा एयरपोर्ट की तर्ज पर अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन पर एक्सिस कंट्रोल पार्किंग व्यवस्था फिलहाल अधर में लटकी हुई है. इस परियोजना के लिए रेलवे को उपयुक्त एजेंसियां नहीं मिल पा रही हैं. दरअसल, जिन एजेंसियों का चयन पार्किंग संचालन के लिए किया जाता है, वे रेलवे द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही हैं. इसका मुख्य कारण एक्सिस कंट्रोल पार्किंग सिस्टम के लिए आवश्यक उच्च निवेश राशि को माना जा रहा है, जिसके चलते एजेंसियां पीछे हट रही हैं. उल्लेखनीय है कि सहरसा जंक्शन सहित अमृत भारत योजना के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर डिजिटल पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जानी है. सहरसा जंक्शन पर डिजिटल पार्किंग के लिए लगभग छह माह पहले ही प्रस्ताव तैयार कर लिया गया था, लेकिन अधिक निवेश लागत के कारण अब तक इस योजना पर अमल नहीं हो सका है. पूरी तरह से है डिजिटल सुविधा एयरपोर्ट की तर्ज पर सहरसा जंक्शन पर अगर अमृत भारत स्टेशन पर डिजिटल पार्किंग की सुविधा मिलती है तो पूरी तरह से पार्किंग इलेक्ट्रॉनिक होगी. मैन्युअल सिस्टम समाप्त हो जायेगा. वाहन चालकों को पार्किंग रशीद भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से मिलेगी. एयरपोर्ट की तर्ज पर काम करेगा सिस्टम डिजिटल पार्किंग सुविधा मिलने के बाद यहां पूरा सिस्टम एयरपोर्ट की तर्ज पर काम करेगा. जब कोई वाहन चालक एंट्रेंस गेट पर घुसेगा, तभी उसका गाड़ी नंबर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कैद होगा. जिसके बाद वाहन चालक को डिजिटल रसीद दी जायेगी. बाहर निकलने के दौरान एग्जिट गेट पर वाहन चालक को रसीद दिखानी पड़ेगी. घंटे या मिनट के हिसाब से निकलने के दौरान वाहन चालक को पेमेंट करना पड़ेगा. 5 मिनट से पहले निशुल्क व्यवस्था रेल सूत्र के मुताबिक डिजिटल पार्किंग के लिए जो शर्त रखी गयी है, उसके तहत कुछ देर के लिए पार्किंग में वाहन चालक को निशुल्क सुविधा भी मिल सकती है. अगर कोई वाहन चालक एंट्रेंस गेट से आकर यात्री को छोड़कर पांच मिनट के अंदर बाहर निकलता है तो यह व्यवस्था निशुल्क हो सकती है. हालांकि एंट्रेंस गेट पर उस वाहन चालक को रसीद दी जायेगी. एग्जिट गेट पर रसीद पर निर्धारित समय से अधिक समय हुआ तो घंटे या मिनट के हिसाब से पैसे लगेंगे. हालांकि एजेंसी का चयन होने के बाद ही डिजिटल पार्किंग के लिए रेट तय होगा और निशुल्क व्यवस्था पर विचार होगी. डिजिटल पार्किंग से मिलेगा फायदा ओवर चार्जिंग की शिकायत होगी दूर मनमाना तरीके से नहीं वसूले जायेंगे पैसे सब कुछ डिजिटल प्रक्रिया होगी डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा मिलेगी रेल राजस्व का भी नहीं होगा नुकसान पुरानी मैन्युअल एजेंसी होगी समाप्त … एयरपोर्ट की तर्ज पर सहरसा जंक्शन अमृत भारत स्टेशन पर डिजिटल पार्किंग की सुविधा होनी है. लेकिन एजेंसी तय नहीं हो पा रही है. जैसे ही एजेंसी का चयन होगा तो एक्सिस कंट्रोल पार्किंग की सुविधा दी जायेगी. यह सुविधा लागू होने से ओवर चार्जिंग की शिकायत दूर होगी. पार्किंग की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था होगी.अनन्या स्मृति, सीनियर डीसीएम, समस्तीपुर रेल मंडल फोटो – सहरसा 03 – वर्तमान में मैन्युअल पार्किंग फोटो – सहरसा 04 – तैयार अमृत भारत स्टेशन ………………………………………………………………………. रेल कोच रेस्टोरेंट की 30 अप्रैल तक अंतिम डेड लाइन सहरसा. अमृत भारत स्टेशन सहरसा जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट को पूरा करने के लिए रेलवे ने निर्माण एजेंसी को 30 अप्रैल तक अंतिम डेड लाइन तय की है. मई के प्रथम सप्ताह में इसे यात्रियों के लिए खोल देना है. हालांकि रेल कोच रेस्टोरेंट का काम तेज गति से चल रहा है. रेल अधिकारी भी लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं. यहां बता दें कि अमृत भारत स्टेशन सहरसा जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. आम लोगों के लिए भी यह सुविधा होगी. हालांकि रेस्टोरेंट में खानपान को लेकर अभी रेट तय नहीं किया गया है. रेल कोच रेस्टोरेंट में लोगों को पूरी तरह से लग्जरी ट्रेन का अनुभव मिलेगा. फोटो – सहरसा 05 – तैयार हो रहा रेल कोच रेस्टोरेंट.
एयरपोर्ट की तर्ज पर बनना है एक्सिस कंट्रोल पार्किंग, रेलवे को नहीं मिल रही एजेंसी
एयरपोर्ट की तर्ज पर बनना है एक्सिस कंट्रोल पार्किंग,
