मत्स्यगंधा झील में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन संरचना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, सहरसा. जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, इसको लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार काफी गंभीर हैं. वे लगातार चल रहे योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दे रहे हैं. जिससे कार्य काफी प्रगति पर है. इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को मत्स्यगंधा में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन संरचना का निरीक्षण किया. उन्होंने मौजूद संवेदक व संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों से कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली व दिशा निर्देश दिया. यह संज्ञान में आया कि यह कार्य माह जून तक पूर्ण किया जाना है. निर्धारित अवधि को दृष्टि में रखते कार्य प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पायी. जिसको लेकर कार्य में तेजी लाने एवं इससे संबंधित कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश साइट इंजीनियर को दिया. स्थल निरीक्षण क्रम में टावर, शोप्स के संबंध में जानकारी दी गयी कि अर्बन हाट में एल सेप में 15 स्टाॅल रहेंगे. जबकि सावेनियर शोप्स में आर्च सेप में 10 स्टाॅल रहेंगे. एक्सपीरियंस सेंटर में पांच हॉल होंगे. झील के दक्षिणी घाट पर सीढ़ियां के निर्माण का ग्राउंड वर्क का भी उन्होंने निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में सरिया की मुटाई एवं सीमेंट कंक्रीट बालू के गुणवत्ता की जांच पटना की टीम से कराने का निदेश अभियंता को दिया. नगर निगम को दिये गये पूर्व में दिये गये निदेशानुसार जलकुंभी को हटाने के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.
मत्स्यगंधा जीर्णोद्धार का जून तक पूरा होगा निर्माण कार्य
मत्स्यगंधा जीर्णोद्धार का जून तक पूरा होगा निर्माण कार्य
