सहरसा : पत्नी की विदाई नहीं किये जाने से पति हुआ गुस्सा, पत्नी को ही मार दी गोली

सहरसा : जिले के चिरैया ओपी क्षेत्र के बसाही गांव में विदाई कराने ससुराल पहुंचे युवक ने गुस्से में पत्नी को ही गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अपनी पुत्री का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे पिता देबो सादा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अपनी बड़ी पुत्री निशा की एक […]

सहरसा : जिले के चिरैया ओपी क्षेत्र के बसाही गांव में विदाई कराने ससुराल पहुंचे युवक ने गुस्से में पत्नी को ही गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अपनी पुत्री का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे पिता देबो सादा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अपनी बड़ी पुत्री निशा की एक बीमारी में हुई मौत के बाद दामाद कनरिया ओपी क्षेत्र के कबीरा धनुपड़ा बड़टोला निवासी चिंपी सादा के पुत्र पंकज सादा के साथ छोटी पुत्री शकीना देवी की शादी करा दी गयी थी.

बताया जाता है कि एक दिन पूर्व पत्नी की पहली बार विदाई कराने अपनी ससुराल बसाही गांव पंकज पहुंचा था. लड़की के पिता ने एक दिन रुक कर दूसरे दिन विदाई करने की बात कही, जो पंकज को नागवार गुजरी और पत्नी को साथ चलने की जिद पर अड़ गया. पत्नी शकीना देवी ने भी एक दिन रुक कर अगले दिन जाने की बात कही. बस इसी बात से नाराज होकर पति ने हथियार निकाल कर पत्नी को गोली मार दी. गोली नवविवाहिता के कंधे में जा लगी. खून से लथपथ शकीना को इलाज के लिए सलखुआ पीएचसी परिजनों ने पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, घटना के बाद आरोपित पति फरार होने में कामयाब रहा. परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. घायल शकीना का फर्द बयान लेकर आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >