रेलयात्री रहे परेशान
सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड की महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक 13164 सहरसा-सियालदह हाटे बाजारे एक्सप्रेस मंगलवार को मानसी स्टेशन पर पेनलिंग सिग्नल खराब होने की वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही.
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बज कर बीस मिनट पर सहरसा से हाटे बाजारे एक्सप्रेस सियालदह के लिए रवाना हुई और तीन बज कर पैंतीस मिनट पर मानसी पहुंची. मानसी पहुंचने के बाद सिग्नल प्रॉब्लम के कारण ट्रेन मानसी स्टेशन पर खड़ी रही. काफी देर की मशक्कत के बाद सिग्नल प्रॉब्लम ठीक नहीं होने के कारण शाम साढ़े चार बजे के लगभग ट्रेन के इंजन का पावर रिवर्सिंग किया गया और सिग्नल प्रॉब्लम की वजह से इंजन मैन्युअल तरीके से शंटिंग किया गया. इसके बाद ट्रेन शाम पांच बजे गंतव्य को रवाना हुई.
वहीं ट्रेन के विलंब की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्री राकेश कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, अर्जुन पासवान, रमेश साह आदि ने बताया कि मूलभूत चीजों में बेहतर करने की बजाय रेलवे बुलेट का ख्वाब जनता को दिखा रही है. वहीं ट्रेन के काफी देर रुकने की वजह से खाने-पीने की चीजें खूब बिकी.
