हथियार दिखा लूट ली बाइक

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में छिनतई व चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है. तीन अपराधियों ने भेड़धरी चौक से आगे हथियार के बल पर समदा सौरबाजार निवासी नवीन कुमार की दो माह पूर्व […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में छिनतई व चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है. तीन अपराधियों ने भेड़धरी चौक से आगे हथियार के बल पर समदा सौरबाजार निवासी नवीन कुमार की दो माह पूर्व खरीदी गयी यामाहा एसजेडआर बाइक, सैमसंग मोबाइल व पर्स छीन लिया. पर्स में कागजात के अलावे 56 सौ रुपये थे. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वह पूरब बाजार में एक दुकान में काम करता है.

बीते सोमवार की रात वह दुकान से अपनी बाइक से घर जा रहा था. भेड़धरी चौक से आगे टावर के समीप पहुंचने पर तीन युवक आगे से रोकने का प्रयास किया. गाड़ी तेज करने पर पैर मार दिया. जिससे वह गिर गया तो तीनों रिवाल्वर सटाकर गाड़ी, मोबाइल व पर्स छीन कर भाग गया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >