कैदी का जंजीर से बांध हो रहा था इलाज, डीएम ने किया जांच दल गठित

सहरसा : स्थानीय सदर अस्पताल में इलाजरत अपहरण आरोपित अखिलेश झा उर्फ गोलू झा को जंजीर में बांध कर रखे जाने की बात संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जांच के निर्देश दिये हैं. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कैदी गोलू झा की जंजीर खोल दी […]

सहरसा : स्थानीय सदर अस्पताल में इलाजरत अपहरण आरोपित अखिलेश झा उर्फ गोलू झा को जंजीर में बांध कर रखे जाने की बात संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जांच के निर्देश दिये हैं. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कैदी गोलू झा की जंजीर खोल दी गयी है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनायी है. जिनमें जेल अधीक्षक सुरेन्द्र गुप्ता के साथ सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ बबन कुमार, उपाधीक्षक डॉ अनिल कुमार हैं.

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने अविलंब जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही है. जानकारी अनुसार जिले के मंडल कारा में बंद अखिलेश झा उर्फ गोलू पांच वर्ष के बच्चे सहित गाड़ी के अपहरण मामले का आरोपित है. जिसे मानसिक रूप से बीमार बताते हुए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज कराया जा रहा है. उसका इलाज जंजीर से बांध कर किया जा रहा है. इस संबंध में मंडल कारा अधीक्षक श्री गुप्ता ने बताया कि आशुतोष मानसिक रूप से बीमार है. उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा भेजा जाएगा. उन्होंने बंदी के साथ किये गये दुर्व्यवहार के आरोपों से इंकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >