40 कैडेटों ने किया रक्तदान

एनसीसी दिवस पर किया गया आयोजन रेडक्रॉस ने रक्तदाताओं के बीच बांटे फल, मिठाई सहरसा : एनसीसी दिवस के अवसर पर 17 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में विभिन्न महाविद्यालय के कैडेटों द्वारा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह, रेड […]

एनसीसी दिवस पर किया गया आयोजन

रेडक्रॉस ने रक्तदाताओं के बीच बांटे फल, मिठाई
सहरसा : एनसीसी दिवस के अवसर पर 17 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में विभिन्न महाविद्यालय के कैडेटों द्वारा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉ अबुल कलाम, ले गौतम कुमार, एनसीसी प्रभारी चंद्रशेखर अधिकारी, सूबेदार मेजर हरलाल सिंह, हवलदार एसके सिंह, अरविंद सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बी के सिंह, लैब टेक्नीशियन जगन्नाथ पाठक, रंजीत कुमार सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
इस रक्तदान में एम एल टी कॉलेज, सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय एवं आरएम कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा रक्तदान किया गया. रक्त दान में कैडेट केशव ठाकुर, प्रभु कुमार, तारकेश्वर कुमार, मो. हिदायतुल्ला, प्रमोद कुमार, सत्यम कुमार सिंह, मिट्ठू कुमार, हवलदार शशि कांत सिंह सहित अन्य ने रक्तदान किया. रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर में ग्लूकोज, फल व मिठाई का वितरण किया. रक्तदान शिविर में कुल 40 कैडेटों ने भाग लिया. जिनमें कुछ कैडेटों के 18 वर्ष से कम होने के कारण रक्तदान से वंचित होना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >