पुरानी सब्जी मंडी में फिर से अतिक्रमण व जाम का संकट

सहरसा : जिला प्रशासन के पूर्व एसडीअो सौरभ जोड़वाल के प्रयास से पुरानी सब्जी मंडी को शहर के सुपर बाजार में शिफ्ट किया गया था. इसके बाद दशहरा, दीपावली व छठ के मौके पर भी बाजार में सड़क जाम की समस्या लगभग समाप्त हो गयी थी. यहां तक की लोग सब्जी मंडी रोड का उपयोग […]

सहरसा : जिला प्रशासन के पूर्व एसडीअो सौरभ जोड़वाल के प्रयास से पुरानी सब्जी मंडी को शहर के सुपर बाजार में शिफ्ट किया गया था. इसके बाद दशहरा, दीपावली व छठ के मौके पर भी बाजार में सड़क जाम की समस्या लगभग समाप्त हो गयी थी. यहां तक की लोग सब्जी मंडी रोड का उपयोग भी आवागमन के लिए करने लगे थे. वजह भी यहीं थी कि आइएएस जोड़वाल लोगों के चेहेते बन गये थे. इधर पुरानी सब्जी मंडी पुन: गुलजार हो गयी है. सब्जी की दुकानें यथावत लगने लगी हैं.

आढ़त में भी खुलेआम सब्जी की दुकानें सजने लगी हैं. नतीजा सड़क पर अतिक्रमण की वजह से बाजार की सड़क, जाम की समस्या से ग्रस्त रहने लगी है. आवागमन में राहगीरों को खासकर स्टेशन जाने वाले यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है. ऐसे में फिर से शहर के आम आवाम की निगाहें नव पदस्थापित आइएएस सह सदर एसडीएम प्रशांत कुमार की तरफ लगी हुई हैं. लोगों का मानना है कि एसडीअो साहब जिला प्रशासन के इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ठोस कवायद करेंगे.

सुपर बाजार मंडी में मिली जगह: पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर गुजारा करने वाले अधिकांश लोगों को जिला प्रशासन द्वारा सुपर बाजार में बनाये गये मंडी में जगह भी आवंटित कर दी गयी है. जहां सब्जी के अलावा फल विक्रेताओं की अलग मंडी भी बनायी गयी है. इसके अलावा पुरानी मंडी में सज रही सब्जी की दुकान प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन रही है. इनलोगों के वजह से ग्राहक भी खरीदारी के लिए पहुंच जाते है. सड़कों पर खड़े वाहन भी समस्या बन रहे है.
अभियान को मिला था जनसर्मथन: जिला प्रशासन द्वारा पुरानी सब्जी मंडी से अतिक्रमण खाली करा मंडी को सुपर बाजार में शिफ्ट करने के अभियान को जिले के लोगों का व्यापक समर्थन मिला था. परिणाम भी बेहतर आने लगे थे. सड़क खाली होने पर वाहनों की आवाजाही बढ़ते ही शंकर चौक से दहलान चौक, धर्मशाला रोड, कपड़ा पट्टी व महावीर चौक से वाहनों के दवाब को कम करने में मदद मिली थी. इसके बाद फिर से बढ़ रहे अस्थायी अतिक्रमण सड़क जाम वाले ने पुराने दिन वापस ला दिये हैं.
राहगीरों को होती है परेशानी
अतिक्रमण की समस्या आवागमन में परेशानी का कारण बनती जा रही है. सड़क की पटरियों पर दुकानों के साथ बेतरतीब खड़े वाहन भी भी लोगों की मुसीबत का कारण बनते हैं. इसके बाद भी जिम्मेदार अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं. पुरानी मंडी की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा रहता है. कमोवेश यही हाल चांदनी चौक तक जाने वाली सभी सड़कों का भी है. जिला मुख्यालय होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों का आनाजाना होता है. इसके बाद भी लाइलाज होती जा रही अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >