लूट में विफल होने पर अपराधियों ने ऑटो चालक को मारी गोली

कहरा : गुरुवार रात सुपौल से ऑटो लेकर अपने घर बनगांव लौट रहे 22 वर्षीय ऑटो चालक सोनू झा को अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से गोली मारकर घायल कर दिया. सोनू का इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि बनगांव निवासी सोनू झा गुरुवार को […]

कहरा : गुरुवार रात सुपौल से ऑटो लेकर अपने घर बनगांव लौट रहे 22 वर्षीय ऑटो चालक सोनू झा को अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से गोली मारकर घायल कर दिया. सोनू का इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि बनगांव निवासी सोनू झा गुरुवार को अपने मालवाहक ऑटो बीआर 19 जी 6208 लेकर अपने घर लौट रहा था. सहरसा- सुपौल मुख्य मार्ग के मुरली के पास चिना पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा रुकने को कहा गया. नहीं रुकने पर बसुदेवा पहुंचने से पूर्व ही उस पर गोली चला दिया.

जो उसके दाहिने हाथ में लगी वह किसी तरह ऑटो से ही बसुदेवा पहुंचकर अपने परिचितों से मिल अपने गांव खबर भेजा. परिजनों ने उसे इलाज के लिए बरियाही स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां उसे सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सहरसा से बाहर रेफर कर दिया गया. इसके बाद उसके परिजनों ने एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उसके बाह में लगी गोली को निकाला गया. इस घटना के बाद बनगांव थाना क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है.

मालूम हो पिछले कुछ ही महीने पूर्व बरियाही बाजार में रमेश गुप्ता की दुकान पर कुछ अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गयी थी. विरोध में ग्रामीणों एवं बरियाही बाजार के दुकानदारों द्वारा बनगांव थाना के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था. फिर पिछले महीने ही बरियाही बस्ती निवासी विपिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पिछले सात नवंबर को बरियाही पेट्रोल पंप के कर्मचारी अनिल तांती को अपराधियों द्वारा गोली मार जख्मी कर दिया गया था. बनगांव थाना क्षेत्र में इस तरह की लगातार हो रही घटना को लेकर बनगांव थाना क्षेत्र के लोगों में लगातार भय व्याप्त होता जा रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद भी किसी तरह की ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण अपराधियों का भी मनोबल बुलंद होता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >