अब डिजिटल दुनिया में शामिल हुए एनजीअो

इ-शक्ति परियोजना का हुआ उद्घाटन सभी स्वयं सहायता समूह होंगे डिजिटल सहरसा : स्थानीय विकास भवन सभागार नाबार्ड के एक दिवसीय कार्यशाला इ-शक्ति परियोजना का उद्घाटन जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. परियोजना का उद्घाटन करते जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य एसएचजी सदस्यों को वित्तीय समावेश के अंतर्गत एसएचजी […]

इ-शक्ति परियोजना का हुआ उद्घाटन

सभी स्वयं सहायता समूह होंगे डिजिटल
सहरसा : स्थानीय विकास भवन सभागार नाबार्ड के एक दिवसीय कार्यशाला इ-शक्ति परियोजना का उद्घाटन जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. परियोजना का उद्घाटन करते जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य एसएचजी सदस्यों को वित्तीय समावेश के अंतर्गत एसएचजी खातों का डिजिटलीकरण करना है. जिससे उन्हें वित्तीय सेवाओं में मदद मिल सके. साथ ही उनके अभिलेखों के उचित रखरखाव के साथ पारदर्शिता बनी रहे. बैंकों को उनके क्रेडिट मूल्यांकन और लिंकेज में सहूलियत मिल सके. डीडीएम पंकज कुमार ने ई शक्ति परियोजना संबंधित विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने कहा भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज एवं अर्थव्यवस्था में परिवर्तन करने के लिए डिजिटल मिशन को ध्यान में रखते हुए सभी स्वयं सहायता समूह के डिजिटलीकरण के लिए परियोजना की शुरुआत की गयी है. इस योजना के अंतर्गत 75 चयनित जिलों में यह जिला भी है. धन्यवाद ज्ञापन करते मंडन भारती जागृति सेवा संस्थान की लाजवंती झा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह का डिजिटल होना क्रांतिकारी परिवर्तन है. इससे न सिर्फ कामों व वित्तीय मामलों में पारदर्शिता आयेगी बल्कि समूह के हर सदस्यों को इसका उचित फायदा मिल सकेगा. मौके पर डीडीसी नवदीप शुक्ला, एलडीएम आर के चौधरी, आरएम ग्रामीण बैंक राजेश कुमार सहित सभी बैंक कोऑर्डिनेटर जेवीएम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >