कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, शराब बनाने व बेचने वालों में मचा हड़कंप
70 लीटर देसी शराब भी बरामद, एक्साइज विभाग व बिहरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई.
सत्तरकटैया : एक्ससाइज विभाग व बिहरा पुलिस ने पुरीख संथाली टोला में संयुक्त रूप से छापेमारी कर देशी शराब बनाने वाले चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं शराब बनाने वाली सामग्री एवं भठ्ठी को नष्ट कर दिया. जबकि मौके से 70 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया. पुलिस को यह सूचना थी कि संथाली टोला में देशी शराब बनाया जाता है. जिसे संथाल जाति के लोग स्वयं भी पीते हैं और बेचने का काम भी करते हैं. इस सूचना पर एक्ससाइज विभाग ने टीम बनाकर बिहरा पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी शुरू की. पुलिस की कार्रवाई को देख लोग भागने लगे तथा शराब बनाने वाला सामान को छुपाने लगा. पुलिस ने देशी शराब बनाने वाले कई भठ्ठी को नष्ट किया.
वहीं सदानंद बेसरा व राजू हेम्ब्रम को मौके पर गिरफ्तार किया. पुलिस ने देशी शराब बनाने में उपयोग आने वाले बर्तन आदि कई समान जब्त किया है. पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में दहशत फैल गयी है. मालूम हो कि पुरीख संथाली टोला से पूर्व में भी सैकड़ों लीटर शराब बरामद किया गया था. वहीं कई लोगों को शराब बनाने, बेचने तथा पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. छापेमारी दल द्वारा पुरीख संथाली के अलावे पोठिया टोला, मटिहानी, मनहारा टोला में भी छापेमारी की गयी. छापेमारी दल में एक्ससाइज के प्रभुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष सुमन कुमार, एसआई मिथिलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
