महुआ उत्तरबाडी पंचायत स्थित दोतारा गांव की घटना
नहर पार कर रही थी
सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाडी पंचायत स्थित दोतारा गांव मे मंगलवार की शाम मवेशी चारा लेकर लौट रही दो सहेलियों की मौत नहर में डूबने से हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची बसनही थाना पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुट गयी है.
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार दोतारा गांव निवासी अरुण मंडल की 14 वर्षीया पुत्री मौसम कुमारी व सुरेंद्र मंडल की 15 वर्षीया पुत्री आशा कुमारी मवेशी का चारा लेकर गांव स्थित नहर पार कर रही थी. इसी दौरान एक सहेली फिसल कर गहरे पानी में डूबने लगी. अपनी सहेली को पानी में डूबते देख दूसरी सहेली ने उसे बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों सहेली एक साथ पानी में डूब गयी. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को निकाला जा सका.
