बिहार के सहरसा में दबंगों का कहर, डायन कह पिलाया मैला, जिंदा जलाने की दी धमकी

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर में डायन कह कर एक महिला व पति के साथ कुछ दबंग लोगों द्वारा मारपीट करने व मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में ललन पासवान ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर […]

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर में डायन कह कर एक महिला व पति के साथ कुछ दबंग लोगों द्वारा मारपीट करने व मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में ललन पासवान ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर मे चाय पी रहा था. इसी दौरान दिनेश महतो, विलाश महतो, नरेश महतो, बच्चा महतो, विकास महतो, राजो राय सहित अज्ञत हर्वे हथियार से लेश होकर आंगन का टाट तोड़कर पत्नी की हत्या की योजना बनाकर आया और गाली गलौज, जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते चाय का कप छीन उसके शरीर पर फेंक दीया. मारपीट कर थूक चटाया ओर सोने का बाला व सिकड़ी छीन लिया.

ललन पासवान केआगे कहाकि सभी आरोपी मेरी पतनी का साड़ी खींचने लगा. पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करते उसका बाल खिंचकर सहरसा से बिहरा जाने वाली मुख्य सड़क के चौराहे पर ले जाकर जबरदस्ती मैला पिलाने लगा, आरोपियों ने कहा कि मैला नही पीने पर पैशाब पिलाया जायेगा. डर से वह अपने घर भाग गया तो सभी उसे बाहर निकाल कर कहा कि दोनों पति पत्नी को एक रस्सी में बांध कर किरासन तेल छिड़क कर आग लगने की धमकी दी.

इसकेसाथ ही आरोपियों ने ट्रंक उठा लिया, जिसमें 21 हजार नगद, 12 हजार का कपड़ा, 30 हजार का सामान व 11 हजार का दो खस्सी ले लिया. आरोपियों ने धमकी देते 50 हजार रंगदारी देने नही तो जिंदा जलाने की बात कही. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

बरात में मनचाहा गाना नहीं बजाया तो मार दी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >