10 वर्षीय बालक लापता

10 वर्षीय बालक लापता

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के सहमौरा गांव से 10 वर्षीय बालक लापता हो गया. जिसके बाद लापता बालक की माता ने थाने आवेदन देकर पुत्र के बरामदगी की गुहार लगायी है. थाने को दिए आवेदन में शाहपुर पंचायत के सहमौरा गांव निवासी दिनेश शर्मा की पत्नी कारी देवी ने बताया कि बीते रविवार को भुट्टा छिलने खेत गयी हुई थी. जिसके बाद वापस लौटने पर पुत्र लक्ष्मण कुमार को घर पर नहीं पाया. अपने स्तर से काफी खोजबीन बाद भी लापता पुत्र लक्ष्मण का कुछ पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >