10 बोतल विदेशी शराब व एक देसी कट्टा बरामद, अभियुक्त फरार

10 बोतल विदेशी शराब व एक देसी कट्टा बरामद, अभियुक्त फरार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण टोला में छापेमारी कर एक घर के पीछे छुपाकर रखा 10 बोतल विदेशी शराब व एक देसी कट्टा बरामद कर लिया. हालांकि इस दौरान अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत के दक्षिण टोला स्थित एक घर के पीछे छापेमारी की गयी. इस दौरान छुपाकर रखा 10 बोतल विदेशी शराब के अलावा एक देसी कट्टा बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान अभियुक्त मल्लू विश्वास फरार होने में सफल रहा है. बरामद शराब व अवैध हथियार मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >